भारत विकास परिषद ने तीजोत्सव “कजरा बहकेगा गजरा महकेगा” के साथ मनाया

भारत विकास परिषद ने तीजोत्सव “कजरा बहकेगा गजरा महकेगा” के साथ मनाया ।

भारत विकास परिषद् काशीप्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा का सेवा व संस्कृति सप्ताह के समापन का कार्यक्रम तीजोत्सव को कजरा बहकेगा गजरा महकेगा के साथ हर्षोल्लास से मनाया । प्रकल्प प्रमुख यशोदा बरनवाल के कुशल नेतृत्व में उपस्थित न रहने पर भी कार्यक्रम संयोजिकाओं किरण श्रीवास्तव (महिला संयोजिका), सोनिका गुप्ता (प्रकल्प प्रमुख एनीमिया मुक्त भारत), प्रियंका मिश्रा, डॉक्टर भावना श्रीवास्तव, अजश्री पांडेय, रिंकी सेठ व उषा सिंह के द्वारा शिवस्तुति, कजरी गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य, कपल नृत्य, एकल गायन, युगल गायन, रुचिकर गेम्स, मजेदार चुटकुले, एक्ट्रेस-एक्टर-विलेन एक्टिंग, कॉमेडियन आदि का प्रदर्शन हुआ व पुरस्कार वितरण हुआ ।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती निशा यादव जी (प्रिंसिपल ऑफ जी.जी.आई.सी. इंटर कॉलेज मलदहिया वाराणसी), राष्ट्रीय दायित्वधारी (वाइस चेयरमैन सम्पर्क) ब्रम्हानंद पेसवानी, प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल, सेवा-संस्कृति सप्ताह के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख विशाल कपूर, प्रांतीय महिला सयोजिका सुप्रिया जड़िया, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख राजेश सोनी (राष्ट्रीय समूहगान) व नंदिनी सिंह (बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ), शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव सीमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता व सदस्यों द्वारा मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के बाद गणेश वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
अत्यंत ही सुव्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम का संचालन प्रियंका मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया ।
इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि निवर्तमान अध्यक्ष महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव जी ने पूर्व की भांति इस बार भी गजरा महकाएं तथा ग्यारह नए परिवार शाखा से जुड़ें, जिन्हें प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल द्वारा परिषद की सदस्यता ग्रहण कराई गई ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks