उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय सम्मेलन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अध्ययनपीठ सभागार में आयोजित

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय सम्मेलन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अध्ययनपीठ सभागार में आयोजित होगा।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रान्तीय सम्मेलन तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शैक्षिक संगोष्ठी दिनांक 28-09-2023 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से महात्मा गाँधी अध्ययनपीठ सभागार काशी विद्यापीठ में आयोजित होगा। शैक्षिक संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सन्दर्भ में माध्यमिक शिक्षा की चुनौतियों’ है जिस पर सी०बी०एस०सी० के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य सूत्रधार श्री अशोक गांगुली जी द्वारा दो सत्रों में चर्चा की जाएगी। संगोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल कियान्वयन में प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा होगी। दिनांक 28-09-2023 को आयोजित होने वाले सम्मेलन तथा शैक्षिक संगोष्ठी में प्रदेश के सभी जिलो से लगभग 500 प्रधानाचार्य भाग लेगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद वाराणसी के जिलाध्यक्ष डॉo चारुचन्द्र राम त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks