परिवार परामर्श केंद्र ने कराया एक बिछुडे दम्पत्ति का पुर्नमिलन

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र में आज सोमवार को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
जिसमें वादी विनीता पत्नी रंजीत कुमार निवासी रामनगर थाना निधौली कलां व प्रतिवादी रंजीत पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी रामनगर थाना निधौली कलां रहे !
एक परिवार को आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर नीलम गुप्ता,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, गौरी,पूजा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks