ससुरालीजनों ने मिलकर बहन को बुरी तरह से पीटा,मरणासन्न हालत

ससुरालीजनों ने मिलकर बहन को बुरी तरह से पीटा,मरणासन्न हालत
एटा,
अलीगंज, । एक और बेटी को जन्म दिया तो जान से मार देंगे। यह कहकर ससुरालीजन उत्पीड़न करते थे। दो दिन पहले पिटाई कर मरणासन्न हालत कर दी। जानकारी पर पहुंचे भाई ने ससुरालीजनों के विरुद्ध कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिला मैनपुरी थाना किशनी के गांव चितायन निवासी शिवम कुमार ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर देते हुए बताया कि बहन शिवानी की शादी तीन साल पहले कुलदीप सैनी पुत्र भारत सैनी निवासी मोहल्ला सुदर्शन दास अलीगंज के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। न देने पर उत्पीड़न करते थे। जानकारी होने के बाद वह बहन को घर ले आएं थे। बहन उस समय तीन माह की गर्भवती थी। मायके में ही बहन ने बेटी को जन्म दिया। कुछ माह पहले ससुरालीजन घर पर पहुंचे। मैनपुरी पुलिस के माध्यम से दोनों का समझौता हुआ। कुछ दिन तक मामला सही चला।

आरोप है कि 21 सितंबर को ससुरालीजनों ने मिलकर बहन को बुरी तरह से पीटा। मरणासन्न हालत कर दी। गालियां देते हुए बहन को धमकी दी कि इस बार भी लड़की को जन्म दिया जो वह उसे मार देंगे। भाई के अनुसार बहन अभी गर्भवती है। जानकारी पर भाई पहुंचा और अलीगंज पुलिस को सूचना दी है। अलीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks