
एटा,
दहेज न देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई थी। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज न देने पर गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया है।
जिला फर्रुखाबाद थाना कादरी गेट काली देवी आईटीआई के पास निवासी जंडेल सिंह ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी प्रीति की शादी कुछ साल पहले हेमंत निवासी शांतिनगर कोतवाली नगर के साथ की थी। आरोप है ससुरालीजन दहेज की खातिर बेटी को परेशान करते थे। आरोप है कि शनिवार दोपहर को बेटी के गले में फांसी का फंदा डालकर हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। पुलिस की सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे थे। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।