
एटा,विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के 35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह 23 से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगा। दूसरे दिन रविवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट स्टेडियम में खेल प्रतियोगितायें आयोजित हुई।विद्या भारती से आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह में सात संकुल में वृंदावन, आगरा, एटा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, पीलीभीत से बाल वर्ग ( कक्षा आठ तक) किशोर वर्ग ( कक्षा 9 ,10) तथा तरुण वर्ग कक्षा (11, 12) के विद्यार्थियों ने ऊंची कूद, गोला फेंक और त्रिकूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान व्यवस्था प्रमुख प्रमोद कुमार वर्मा, खेल पर्यवेक्षक, सह प्रदेश निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, निर्णायक डॉ.सुरेंद्र पाल सिंह, हरीश कुमार, रमेश पाल सिंह, नवीन कुमार शर्मा, विप्नेश, हरी सिंह, रामकुमार, गोकुलेश, अनिल दीक्षित, विजयपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, लोकेंद्र नाथ, गिर्राज सिंह, निधि, विपिन सोलंकी, सुमन राजपूत, गवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, प्राची गुप्ता, अनिता गुप्ता, दुष्यंत कुमार, प्रेम किशोर, विश्राम सिंह, योगेश कुमार, रमन प्रताप सिंह, प्रेम शंकर, डॉ सुरेंद्र पाल सिंह, रमेश पाल सिंह, राधेश्याम यादव, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अध्यक्ष क्षेत्रपाल उपाध्याय, मंत्री बृजनंदन नंदन माहेश्वरी, डॉ.अरुण राजोरिया मौजूद रहे।