स्वीमिंग पूल में नहाने का शुल्क मांगने पर विवाद, फायरिंग



कासगंज,शहर के सोरों-कासगंज मार्ग पर हुई फायरिंग के मामले में स्वीमिंग पूल में बिना शुल्क दिए जबरन नहाने का मामला सामने आया है। स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
पुलिस पूछताछ में शहर के चंदन नगर निवासी अर्जुन ने बताया कि उसका अहरौली गांव में स्वीमिंग पूल है। इस स्वीमिंग पूल में गांव नौरथा का निवासी राजीव ठाकुर अपने आठ से 10 साथियों के साथ हर रोज स्वीमिंग पूल पर नहाने आता था। स्वीमिंग पूल में नहाने का शुल्क मांगने पर वह विवाद करता था। जब इन युवकों का विरोध किया तो वह रंजिश मानने लगे और धमकी देकर चले जाते। स्वीमिंग पूल बंद होने की वजह से आरोपियों को हमला करने का मौका नहीं मिला। रविवार को अर्जुन व उसका परिवार श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। उसी समय मौका पाकर सोरों-कासगंज मार्ग पर राजीव व उसके साथियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। हमलावरों के हाथ में सरिया व डंडे भी थे। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। अर्जुन के पिता मानपाल सिंह ने बताया कि स्वीमिंग पुल में बिना धनराशि दिए दबंगई से नहाते थे। इसी को लेकर आरोपियों ने घात लगाकर हमला कर दिया है।

घटना के बाद फरार हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस व परिजनों ने घायल अवस्था में बॉबी कश्यप, अभिषेक व अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बॉबी व अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया है। अर्जुन की तहरीर पर राजीव ठाकुर समेत छह नामजद व तीन अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

फायरिंग से सकते में पुलिस, सुरक्षा प्लान की समीक्षा
?️?️
कासगंज। गणेश विसर्जन यात्रा में जाते युवकों हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग की घटना से पुलिस अफसर भी सकते में आ गए हैं। गणेश विसर्जन यात्राओं को लेकर तैयार किए गए सुरक्षा प्लान पर इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है सुरक्षा प्लान की फिर से समीक्षा की जा रही है ताकि इस तरह की कोई घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। घटना को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने गंभीरता से लिया है और इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस के पेंच कस दिये हैं। वहीं घटना में शामिल हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में लगा दी गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से बताए गए आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। शहर कोतवाली पुलिस एसओजी समेत टीमें लगाई गई हैं

शहर कोतवाली प्रभारी को सोरों-कासगंज मार्ग पर दो युवकों को गोली लगने व उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली थी। सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया है। गंभीर घायल दो युवकों को अलीगढ़ रेफर किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।

-जितेंद्र दुबे, एएसपी कासगंज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks