नालियों का पानी खेतों में जाने से नहीं हो रही फसल

एटा,नालियों का पानी खेतों में जाने से नहीं हो रही फसल

ग्रामवासी विनीत एवं माधव ने बताया कि दबंगों के द्वारा नाली रोक दी गई है जिससे खेतों में पानी आ जाता है

पानी आ जाने से जो भी बीज खेत में डाला जाता है वह सब सड़ जाता है इस तरह खेत में कुछ भी पैदा नहीं होता है

दबंगों के आगे बेबस ग्रामवासी और ग्राम प्रधान

जनपद एटा के ग्राम पंचायत भटमई के ग्राम मनूपुर में ग्रामीण गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं ।

ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने अपने खेत के सामने से नालियों को बंद कर दिया है जिससे की नालियों का पानी उनके खेतों में चला जाता है और वहां कोई फसल नहीं हो पाती है ।
नाली जगह-जगह से टूट गई है जो कि किसानों ने स्वयं के खर्चे पर रिपेयर कराई है बावजूद इसके नाली का निकास आगे की ओर तालाब तक नहीं है।
ग्राम वासियों का कहना है कि यदि नालियों का पानी गांव के तालाब तक पहुंच जाए तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।

जब हम मौके पर गए तो देखा की नली वास्तव में बंद थी एवं नाली का पानी खेतों में था ।

दूसरी समस्या गांव में सफाई कर्मचारी का ना आना हैऔर इस बात का पता ऐसे भी चल सकता है कि गांव की सड़कों पर कीचड़ लबालब भरी हुई है ।

इन दोनों समस्याओं पर जब हमने ग्राम प्रधान श्री सत्यदेव सिंह शाक्य से बात की तो उन्होंने कहा यदि सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है तो उसकी शिकायत कीजिए , मैं काम करने में व्यस्त हूं मैं नहीं आ सकता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks