
ऑन लाईन सिस्टम से होगा सदस्यता अभियान,चुनाव , युवा कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया से चुने जायेगे पदाधिकारी राजकुमार यादव
जिला एटा कांग्रेस कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई । जो कि युवा कांग्रेस के चुनाव के संबंधित जानकारी के लिए हुई थी जिसमें ज़ोनल रिटर्निग ऑफिसर राजकुमार यादव ने बताया कि यह कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया 22/09/2023 से प्रत्याशियों के नॉमिनेशन ऑनलाइन शुरू हो गया है जो 29/09/ 2023 तक रहेगा। उसके बाद 07/10/2023 ऑनलाइन मेंबरशिप 06/10/ 2023 तक होगी युवा कांग्रेस में 18 से 35 की आयु तय की गई है ऑनलाइन मेंबरशिप में एक मेंबर चार प्रत्याशियों को वोट करेंगे दो प्रदेश कार्यकारिणी के लिए व दो वोट जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाने के होंगे प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष पहला वोट दूसरा वोट प्रदेश महासचिव के लिए होगा तीसरा वोट जिला अध्यक्ष के लिए होगा और चौथा वोट विधानसभा अध्यक्ष के लिए होगा यह सभी प्रक्रिया होने के बाद रिजल्ट्स की डेट दी जाएगी ।
इस अवसर गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष,ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,शत्रुघन सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस शोशल मीडिया,मोहम्मद तसब्बूर जिला अध्यक्ष शोशल मीडिया एटा,चंद्रकान्त गांधी , मुकेश बघेल ,आमीर खान,उमेश राजपूत ,हीरा पारासर,संजीव गुप्ता,जितेंद्र राना,दिनेश सागर,लल्ला बाबू,रियाज अब्बास आदि।