
एटा ।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि 5अक्टूबर से 14अक्टूबर तक ब्रज प्रान्त में बजरंग दल की एक शौर्य जागरण यात्रा निकलना तय हुआ है रामलला की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव से आधिकारिक लोगों को जोड़ने के लिए देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा पूरे ब्रज प्रान्त में निकाली जा रही है देशभर में हिंदुओं की धार्मिक यात्राओं पर हमले होने और हिन्दूओ में भय का जो माहौल बनाया जा रहा है इसका प्रतिकार करने के लिए देशभर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा निकाल रहा है अपने जनपद में यह यात्रा जनपद मैनपुरी से चलकर 10अक्टूबर को सुबह 11बजे एटा की सीमा में प्रवेश करेंगी जिसको विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रिसीव किया जाएगा तथा नगर में भ्रमण तथा एक संगोष्ठी का आयोजन भी होगा उसके बाद कासगंज के लिए रवाना होगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि हिन्दू समाज के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि 500 वर्षों की तपस्या के बाद लाखों लोगों के बलिदान के बाद आज हम अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अपने आंखों के सामने होते देख रहे हैं इस समय पूरे देश में बहुत ही खुशी का माहौल है हिन्दू समाज के ऊपर लगा हुआ कलंक 500 वर्षों के बाद समाप्त हुआ है मेरी जनपद के संपूर्ण हिन्दू समाज से अपील है कि उक्त शौर्य जागरण यात्रा में संपूर्ण हिन्दू समाज भाग ले तथा यात्रा को सफल बनायें।