मथुरा ब्रेकिंग
राधा अष्टमी मेले में दो श्रद्धालुओं की मौत

भीड़ के दबाव के कारण श्रद्धालुओं की मौत की आशंका
लाखों की भीड़ राधा अष्टमी के दिन पहुंचती है बरसाना
प्रशासन ने भीड़ को कम करने के लिए लोगों को परिसर से निकाला बाहर
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद
घटना मथुरा थाना बरसाना के राधा रानी मंदिर की
मुख्यमंत्री जी ने जनपद मथुरा में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया
मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मथुरा हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।