
एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दो माह पूर्व घर में घुसकर छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने की घटना में फरार चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 254/20 धारा 452, 354क (1)(i), 323, 504, 506 भादवि 7/8 पोक्सो एक्ट* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 07.06.2020 को वादी नन्हे लाल निवासी ग्राम नगला सपडीन थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 30.05.2020 को आदेश पुत्र किशनलाल व नरेशचंद्र निवासी नगला नीरू ने शराब के नशे में घर में घुसकर वादी की पुत्री व पत्नी के साथ बदनीयती से छेड़खानी की विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 254/2020 धारा 452, 354(क)(1), 323, 504, 506 भादवि तथा 7/8 पोस्को एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 02.08.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभिययुक्त को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उ०नि० योगेंद्र
2- आरक्षी कृष्ण गोपाल