चोरी की घटना से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से करीब 2000 रुपये की अनुमानित कीमत के चोरी किये हुए बर्तन व 2600 रुपये बरामद।

जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 167/2023 धारा 380/411 भादवि से संबंधित अभियुक्त दानियाल सैफी उर्फ साहिब पुत्र कमरुद्दीन निवासी मौ0 ब्राह्मणपुरी थाना मारहरा जनपद एटा को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. दानियाल सैफी उर्फ साहिब पुत्र कमरुद्दीन निवासी मौ0 ब्राह्मणपुरी थाना मारहरा जनपद एटा

बरामदगी का विवरण –

  1. करीब 2000 रुपये की अनुमानित कीमत के चोरी किये हुए बर्तन
  2. 2600 रुपये नगद।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 अनिल यादव
  2. का0 हरिओम
  3. का0 विक्रान्त चौधरी
  4. का0 सोनू कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks