
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को चोरी किये पैसे व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअस0– 305/2023 धारा 379 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त सूरज उर्फ सरजू पुत्र रामभजन निवासी ग्राम रजपुरा थाना नयागांव जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- सूरज उर्फ सरजू पुत्र रामभजन निवासी ग्राम रजपुरा थाना नयागांव जनपद एटा
प्रकाश में आये अभियुक्त का नाम व पता
- धर्मेन्द्र पुत्र नाजरसिंह निवासी रजपुरा थाना नयागांव जनपद एटा
बरामदगी
- 4730 रूपये
- 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक फूलचन्द्र
- उ0नि0 संजीव कुमार
- का0 श्यामवीर
- का0 गौरव कुमार