
29 साल बाद बन रहा है ऐसा शुभ मुहूर्त ।
इस मुहूर्त में ही बांधें भाई की कलाई पर राखी।
एटा। 29 साल के बाद रक्षाबंधन पर शुभ संयोगों के चलते भद्रा होने के बावजूद यह दिन बहुत विशेष बन रहा है। श्रावण मास की इस पूर्णिमा को रक्षाबंधन और सावन का अंतिम सोमवार एक साथ है। इसी के साथ प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा केवल सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक ही है।
ज्योतिषाचार्य आचार्य श्याम दत्त चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार राखी का त्योहार सुबह 9:30 मिनट से शुरू हो जाएगा। दोपहर को 1 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 35 मिनट तक बहुत ही अच्छा समय है। इसके बाद शाम को 7 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9:30 के बीच में बहुत अच्छा मुहूर्त है।
रक्षाबंधन के त्योहार पर इस बार शुभ ग्रहों और नक्षत्रों की मौजूदगी इस त्योहार को और भी खास बना रही है। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण इस रक्षाबंधन भाई और बहन दोनों की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और उनके बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं, आयुष्मान योग भाई की कलाई पर बंधने वाले रक्षासूत्र को और मजबूत करने के साथ दोनों को दीर्घायु प्रदान करने वाला होग.।