
एटा
राजा का रामपुर, । राजा का रामपुर के आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता प्रवीन कुमार को हटाया गया है। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने अंग्रेजी प्रवक्ता को जलेसर के जीजीआईसी भेजा है। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की शिकायत पर शासन ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि राजा का रामपुर के आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता का एक पद है। विद्यालय में अंग्रेजी के दो प्रवक्ता कार्यरत है। उसमें से हिंदी प्रवक्ता प्रवीन कुमार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलेसर में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अंग्रेजी के अध्यापन कार्य के लिए लगाया गया है। उनको निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल कार्यमुक्त होकर संबंधित विद्यालय में अपना योगदान प्रस्तुत कर कार्य करें। डीआईओएस की ओर से मंगलवार को की गई इस कार्रवाई की सूचना शासन, मंडलीय शिक्षा निदेशक को दी है।
डीआईओएस ने पूर्व में की जांच में दी थी क्लीन चिट एटा। राजा का रामपुर के आरबीएल आर्य इंटर कालेज में सनातनी विरोधी गतिविधयों की शिकायत को को लेकर डीआईओएस ने जांच की थी। इसमें बच्चों के अभिभावक और प्रधानाचार्य, शिक्षक के समझौता कराकर मामले को रफादफा करा दिया गया था। विधायक के मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद शिक्षक पर कार्रवाई की गई है