
एटा,जैथरा, । बैंक से रुपये निकालकर जा रहे शिक्षक के चोरों ने हजारों की नकदी उड़ा दी। जानकारी होने पर शिक्षक ने पीछा भी किया। पीछा करते समय शिक्षक गिरकर घायल हो गए। कुछ दूरी पर खड़ा चोर का साथी बाइक पर बैठाकर भाग गए। मामले की तहरीर पीड़ित ने दो चोरों के विरूद्ध दे दी है।
थाना जैथरा के गांव कठिंगरा निवासी रामबाबू प्राइमरी विद्यालय नगला लीलाधर में शिक्षक है। मंगलवार को कसबा जैथरा में ग्रामीण बैंक से 35 हजार सात सौ रुपये निकाले। पांच सौ रुपये जेब में रख लिए। बाकी के रुपये बैग में रख लिए। बैग को बाइक के पीछे लगी डिग्गी में डाल दिया था। बाइक लेकर बीआरसी कार्यालय पहुंचे। वहीं पर चोर पहुंचा और बाइक की डिग्गी से बैग चुराकर भागने लगा। पीड़ित को जानकारी हुई और भागकर पीछा भी किया। पीछा करते समय शिक्षक नीचे गिरकर घायल हो गए। कुछ दूर पर चोर का साथी बाइक लेकर खड़ा हुआ था। चोर उसकी बाइक पर बैठकर भाग गया। पीड़ित थाना जैथरा पहुंचे और मामले में तहरीर पुलिस को दी है। जैथरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है।