अलीगंज में अपंजीकृत अस्पताल के विरुद्ध तहरीर

एटा,
अपंजीकृत क्लीनिक में असदुल्ला की महिला का गर्भपात कराया गया। जिससे गर्भवती महिला की हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में परिजनों ने गर्भवती को फर्रुखाबाद के हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। मामले में गर्भवती के भाई ने कोतवाली अलीगंज में अपंजीकृत के विरुद्ध तहरीर दी है।
अलीगंज थाना में दी तहरीर में गांव गेवर असदुल्लापुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र राम सिंह ने बताया कि उसकी बहन दुर्गा का विवाह जनपद कासगंज में हुआ था। गर्भवती दुर्गा कुछ समय पूर्व अपने मायके आई थी। गर्भवती दुर्गा को प्रसव पीड़ा होने पर अलीगंज में नवाबी रोड पर स्थित अपंजीकृत क्लीनिक पर ले गई। गलत उपचार किये जाने से उसका गर्भपात कर दिया। गर्भपात होने के बाद दुर्गा की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर देते हुए अपंजीकृत ने दुर्गा को कहीं और दिखाने को कहा। इसके बाद वह गंभीर हालत में बहन दुर्गा को फर्रूखाबाद चिकित्सक के यहां ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चेदानी तथा आंतों को फटना बताया। धर्मेन्द्र ने तहरीर देकर अपंजीकृत के विरूद्ध कार्रवाई करने को मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks