एसएचओ बागवाला के खिलाफ जांच शुरू



एटा,एसएचओ बागवाला के खिलाफ की गई शिकायत के बाद मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। सीओ सिटी जांच करके एसएसपी को रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि सोमवार को वार्ड 12 के जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश कुमार, प्रधान बबरौती अभय, लभैटा प्रधान रिंकू, पलरा प्रधान उर्वेश ने एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप लगाए थे कि एसएचओ बागवाला नरेश सिंह का व्यवहार सही नहीं है और वह अभद्र व्यवहार करते हैं। फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते हैं। मामले में एक्स पर ट्वीट किया गया। पुलिस कार्यालय से जवाब दिया गया कि मामले में एसएचओ बागवाला के खिलाफ जांच शुरू की गई है। जांच सीओ सिटी करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks