
एटा,अलीगंज, । घर पर आकर फायरिंग कर दी। धमकी के बाद फायर करने का वीडियो वायरल होने की जानकारी पीड़ित ने कोतवाल अलीगंज को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए कोतवाल ने उल्टा ही पीड़ित पर ही मुकदमा लिखाने की धमकी दे डाली। वीडियो, ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने कोतवाल अलीगंज के खिलाफ जांच सीओ को सौंपी है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला गुलामहुसैन निवासी संतोष कुमार दिवाकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मोहल्ले के शिवम, रौनक अन्य साथियों के साथ सोमवार रात को उनके घर पर पहुंचे और जातिसूचक गालियां दी। धमकी भी दी। घरवाले छत पर खड़े हुए थे। आरोपी ने सीधा फायर किया। इसमें वह बच गया। पीड़ित ने फोन कर कोतवाल अलीगंज प्रेमपाल सिंह को सूचना दी। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी ने पुलिस को न भेजते हुए पीड़ित को ही धमकाने लगे और पीड़ित पर उल्टा झूठी सूचना देने का मुकदमा लिखवाने की धमकी देने लगे।
पीड़ित के आरोप थे कि सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देरी से पहुंची। मामले में कोतवाल का ऑडियो तथा फायर करने का वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाल के खिलाफ जांच बैठाई और सीओ अलीगंज जांच सौंपते हुए रिपोर्ट जल्द मांगी है। दूसरी तरफ मामले में पीड़ित की तहरी पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद पीड़ित, परिवार दहशत में है।