
एटा के अलीगंज थाने में दबंगों की गुंडागर्दी, भारतीय किसान यूनियन स्वराज के किसान नेता राजकुमार दिवाकर के घर पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,और गाली-गलौच
जब पीड़ित ने इसकी जानकारी फोन द्वारा अलीगंज थाना प्रभारी को दी तो थाना प्रभारी पीड़ित को ही धमकाने लगे
थाना प्रभारी को पीड़ित को धमकाना पड़ा महंगा
इस घटना के बाद स्वराज संगठन द्वारा उच्च अधिकारियों बताया गया और तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया नहीं तो अलीगंज थाने का घेराव करना मजबूरी होगी संगठन की
लेकिन एटा के पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस घटना का तुरन्त संज्ञान लिया और तत्काल दोषियों के खिलाफ मुकदमा लिखने और थाना अध्यक्ष की जांच के आदेश अलीगंज सीओ साहब को सौपी