कुटुंब प्रबोधन एवं बाल संस्कार व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

भारत विकास परिषद “श्रद्धा” शाखा द्वारा आयोजित कुटुंब प्रबोधन एवं बाल संस्कार व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

भारत विकास परिषद “श्रद्धा” शाखा द्वारा आयोजित कुटुंब प्रबोधन एवं बाल संस्कार व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज मे संपन्न हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वल के बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम कर मां भारती व स्वामी विवेकानन्द जी को नमन करते हुए अध्यक्ष संजीव सिंह जी ने आए हुए सभी दायित्व धारी व शाखा सदस्यों का स्वागत किया। तत्पश्चात कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता बनर्जी को अंग वस्त्रम एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद कुटुंब प्रबोधन एवं बाल संस्कार वाद विवाद प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। इसके साथ ही कॉलेज के प्रांगण में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन आरंभ किया गया।

*कुटुंब प्रबोधन एवं बाल संस्कार जैसे वृहद विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभागन किया। उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय बाल संस्कार प्रमुख श्रीमती चित्राली अग्रवाल , श्रीमती दीपमाला सिंह जी, महिला संयोजिका श्रीमती नीतू यादव जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थित रही।तत्पश्चात प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ एवं पंचम आने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया कुटुंब प्रबोधन एवं बाल संस्कार में सभी प्रतिभागन किए हुए प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश जैन जी व संचालन सचिव विनीता सिंह ने किया। अंत में राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks