अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया

अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया
एटा,
राजा का रामपुर, । कस्बा के अमर शहीद महावीर सिंह कन्या विद्यालय में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा बड़े ही गौरव का दिन है। मुझे शहीद महावीर सिंह की जयन्ती में शामिल होने का अवसर मिला। देश में इन्हीं शहीदों की खातिर हम आजाद हैं। आज मोदी के नेतृत्व में जी-20, चन्द्रयान के सफल मिशन पर सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीद की इस पावन धरती पर देश के महान सपूत के लिए जो भी योजनाएं होंगी, जो भी प्रस्ताव आएंगे उनको तत्काल स्वीकृत कर दिया जाएगा। हमारे पास बजट की कोई कमी नहीं है। विधायक सत्यपाल सिंह से बात हो गई है। जगह की तलाश करिए, जितना पैसा लगेगा, उसको हम शहीद के नाम पर देने का काम करेंगे। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा पूर्व में इस विद्यालय के लिए दो हाल के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जल्द ही प्रस्ताव पास होकर निर्माण होगा। विद्यालय प्रबन्ध समिति ने प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए। स्वागत समारोह में प्रबन्धक बलवीर सिंह राठौर, पूर्व चेयरमेन महावीर सिंह राठौर, रनवीर सिंह राठौर, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह, अशोक रत्न शाक्य, प्रधान चन्द्र शेखर पांडेय मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks