नौकरी दिलवाने के नाम पर 2006 में आरोपी ने पांच लाख से अधिक रुपये ले लिए

नौकरी दिलवाने के नाम पर 2006 में आरोपी ने पांच लाख से अधिक रुपये ले लिए

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने इनकार कर दिया। परिवारीजनों को बंधक बनाकर पिटाई का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मैनपुरी थाना दन्नाहार के गांव रानीपुर निवासी प्रमोद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अखिलेश निवासी मसूलिया जसरथपुर से जान-पहचान थी। घर पर आना-जाना रहता था। आरोप है कि अखिलेश ने रुपये ठगने के लिए रजनेश उर्फ रंगनाथ को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया। कहा कि यह नौकरी लगवा देंगे। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने डिप्लोमा कर लिया। नौकरी दिलवाने के नाम पर 2006 में आरोपी ने पांच लाख से अधिक रुपये ले लिए। कहा कि काम हो गया है। जिला सिद्धार्थनगर में तैनाती होगी। बाद में कह दिया कि भर्ती पर स्टे लग गया है। बनारस में नए सिरे से तैनाती कराएंगे। उसके लिए पांच लाख रुपये और देने होंगे। पहले तो पीड़ित ने मना किया। बाद में पांच लाख रुपये और दे दिए। आरोपियों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। धोखाधड़ी का पता लगने के बाद पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। आरोपी टालते रहे। आरोप है कि आठ जनवरी 2023 को फिर रुपये वापस मांगने पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks