पीडित के साथ की गई जमीन की धोखाधड़ी जिम्मेदार कौन

क्यूॅ न लिखूॅ सच

*प्रदीप कुमार तिवारी

पीडित के साथ की गई जमीन की धोखाधड़ी जिम्मेदार कौन

रीवा मो० अजमेर तनय मरहूम मो० दफेदार उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट बड़ी पांती, तहसील गुड़ जिला रीवा म०प्र० के है प्रार्थी ने निपनिया में 22X71 = 1420 वर्गफिट आराजी 1467/10 कुल रकवा 0.1430 में से 1420 वर्गफिट की भूमि दिनांक 28.05.2018 को रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से संतोष कुमार पटेल पिता राजमणि पटेल निवासी सुन्दर नगर जिला रीवा से क्रय किय गया था. क्रय करने के पूर्व संतोष पटेल व दलाल समीउल्ला के द्वारा उक्त भूमि मे प्रार्थी को खड़ा कराकर फोटो खिंचवाया गया तथा उक्त भूमि की रजिस्टार महोदय के समक्ष रजिस्ट्री कराई गई थी, प्रार्थी बिक्री कराने के बाद अपनी उक्त भूमि में कोई निर्माण कार्य नही कराया, बाद में जब प्रार्थी एक वर्ष पूर्व उक्त भूमि मे निर्माण कराने पहुँचा तो प्रार्थी को यह पता चला कि जो भूमि प्रार्थी को विकय की गई थी, उक्त भूमि किसी और व्यक्ति की है, प्रार्थी के द्वारा अपनी भूमि की खोज की गई, व पटवारी से अपने भूमि के बारे मे पता लगाया गया, तो यह पता चला कि. उक्त भूमि के रकवे मे कालोनी की रोड एवं नाली है, प्रार्थी को उक्त भूमि क्रय करने हेतु समीउल्ला निवासी निपनिया के द्वारा बताया गया था, तथा भूमि भी उसी के द्वारा दिखाई गई थी एवं रजिस्ट्री कराने के पूर्व समस्त राशि समीउल्ला के हाथों में दी गई थी. प्रार्थी के साथ संतोष पटेल व समीउल्ला के द्वारा षड्यंत्रपूर्वक छल करते हुये उक्त भूमि बेची गई है, जिसका आवेदन दिनांक 06.09.2023 को थाना सिविल में दिया गया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुये रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की कृपा की जाय पीड़ित परिवार आज रीवा एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाया न्याय की गुहार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks