आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया



एटा, । एसडीओ को धमकाने और अभ्रदता करने वाले आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। एसएसपी ने दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

उपखंड अधिकारी विद्युत निगम जैथरा रोशन कुमार चौधरी ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाएं थे कि 28 अगस्त को कार्यालय पर बैठे हुए थे। आरोप है कि आरोपी जीतू राठौर निवासी चिलौली, गुलेश कुमार निवासी मोहल्ला वस्ती जैथरा छह से अधिक आरोपियों के साथ आएं थे तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी थी। गाली-गलौज करते हुए अभ्रदता भी की थी। सभी आरोपी एक नलकूप कनेक्शन को कटवाने का दबाव बना रहे थे। घटना में कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

जैथरा पुलिस की मानें तो वह लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं। मामले में एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने दो आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। एसएचओ जैथरा फूल चन्द्र ने बताया कि आरोपी जीतू राठौर, गुलेश पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। एसएसपी ने दो आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks