गौ सेवा कर विश्व हिंदू महासंघ ने दिया गौ संरक्षण का संदेश. डॉ गीता रानी

गौ सेवा कर विश्व हिंदू महासंघ ने दिया गौ संरक्षण का संदेश. डॉ गीता रानी।

विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी अध्यक्ष मातृशक्ति श्रीमती संतोष मिश्रा जी के दिशा निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्र संत अवैध नाथ जी की पुण्यतिथि के दूसरे दिन गौ सेवा की गई। इसी क्रम में डॉक्टर गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति ने गौ माता को गुड़ का भोग लगाकर पूजा अर्चन करके गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ गीता रानी ने बताया कि सनातन धर्म और ग्रंथों के अनुसार गाय माता की सेवा से 33 कोटी देवता की सेवा हो जाती है क्योंकि गाय के शरीर में 33कोटि देवता का वास होता है। गाय का दूध दुनिया में सर्वोत्तम दूध है यह वैज्ञानिक भी सिद्ध कर चुके हैं कि गाय के दूध में खनिज लवण कैल्शियम सभी तरह के विटामिन अच्छे क्वालिटी के वसा और प्रोटीन पाया जाता है इसलिए गाय के दूध को कंप्लीट फूड भी कहा जाता है। गांव के मूत्र में बहुत सारे ऐसे बैक्टीरिया होते हैं कि जो दाद खाज खुजली कुष्ठ रोग के उपचार में प्रयोग होते हैं। गाय का गोबर से ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं और गोबर गैस का प्रयोग कर ईंधन बचा सकते हैं। आजकल गाय के बहुत सारे प्रोडक्ट दिया और सजावट की चीज बनाई जाती है जिससे गांव के लोग गौपालन कर लघु उद्योग खोल कर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks