नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का पहाड़िया मंडी में कर्मचारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य सफाई कर्मचारी संघ शाखा वाराणसी का नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का पहाड़िया मंडी में कर्मचारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

वाराणसी

वाराणसी आज 11 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पहाड़िया मंडी के कर्मचारियों द्वारा फूल माला पहनाकर और कर्मचारी एकता का नारा लगाते हुए सभी का जोरदार स्वागत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विगत में दो वर्षों से लड़ता रहा हूं और आगे भी जो समस्या कर्मचारियों की होगी उसके लिए हमारे सभी पदाधिकारी मिलकर ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने का भी कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि आठ विकासखंड है वाराणसी में जिसमें सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई थी ऐसे में कर्मचारियों को लंच का आधा घंटा मिलता है उस आधे घंटे में सभी कर्मचारियों ने मुझे यहां पर बुलाया और फूल मालाओं से हम सब का स्वागत किया मैं सभी कर्मचारियों को अपनी तरफ से धन्यवाद देता हूं और उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इतना सम्मान और प्यार दिया।
वहीं दूसरी तरफ विजय कुमार भारती जिला मंत्री मीडिया को बताया कि विगत 2 वर्षों से कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है जिसमें बहुत सारी समस्याओं का निस्तारण कराया गया है आगे जो भी कर्मचारियों की समस्या आएगी उनका भी निस्तारण कराया जाएगा।
आगे उन्होंने बताया कि मैं सभी कर्मचारी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हम सभी पदाधिकारी को बुलाकर इतना सम्मान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार जिला मंत्री श्रद्धेय विजय कुमार भारती जिला कोषाध्यक्ष श्रद्धेय हीरा प्रसाद यादव जिला संगठन मंत्री श्रद्धेया सरिता राजभर जिला संप्रेक्षक श्रद्धेय विद्यासागर पाल जी का कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया स्वागत करता कर्मचारी ओमप्रकाश राम मनिका प्रसाद गुलाब राम भगवान दास दिनेश कुमार अशोक कुमार संजीव कुमार जितेंद्र कुमार बनारसी संजय कुमार दीपू कौशल कुमार विजय कुमार हरिशंकर घनश्याम चंद्रशेखर मनीष धनंजय रामजन्म मिश्रा विकास इरशाद रवि कुमार गौतम शेख सत्यनारायण अजय कुमार रवीश कुमार संतोष कुमार महंगू राम तेज बहादुर कमलेश यादव सुजीत कुमार राकेश गोड़ साथ सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks