हत्या के मामले में वांछित चल रहे छः नामजद सहित सात आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, ग्राम नगला विशुन में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे छः नामजद सहित सात आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दरांती व सरिया बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 29/30.07.2020 की रात्रि में थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम नगला विशुन में हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों को घटना में प्रयुक्त दरांती व सरिया सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 30.07.2020 को वादी श्री जदुनाथ सिंह पुत्र रामभरोसे सिंह निवासी नगला विशुन थाना नयागाॅव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 29/30.07.2020 की रात्रि में वादी का पुत्र अपनी छत पर लेटा हुआ था। गांव के ही उमेशचंद्र पुत्र भजनलाल से वादी का पूर्व विवाद चल रहा था जिसकी रंजिश मानते हुए सुभाष, मुकेश, उमेश, किशनचंद्र, पवन, सरला देवी तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर वादी के पुत्र की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़कर भाग गए हैं। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 181/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 201, 506 भादंवि* पंजीकृत किया गया। सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव दिनेश सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.07.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा घटना में वाॅछित चल रहेे छः नामजद अभियुक्तों तथा प्रकाश में आए सातवें अभियुक्त को ढकपुरा काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक दरांती व सरिया बरामद की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- सुभाष पुत्र डालचंद
2- मुकेश पुत्र डालचंद
3- उमेश पुत्र भजनलाल
4- किशनचंद्र पुत्र कोतवाल
5- पवन पुत्र उमेश
6- सरला देवी पत्नी उमेश
7- कोतवाल पुत्र गेंदालाल
समस्त निवासीगण ग्राम नगला विशुन थाना नयागाॅव एटा

बरामदगीः-
1- एक दरांती व सरिया घटना में प्रयुक्त

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक प्रेमकुमार
3- उपनिरीक्षक अरविंद कुमार
4- आरक्षी अरविंद कुमार
5- आरक्षी दिलीप कुमार
6- आरक्षी स्वतंत्र कुमार
7- महिला आरक्षी सुमन वर्मा
8- महिला आरक्षी अनीता वर्मा
9- आरक्षी चालक जयवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks