उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ वाराणसी का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

वाराणसी, उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा-वाराणसी के देख-रेख में उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य सफाई कर्मचारी संघ शाखा वाराणसी का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पर शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। जिसका अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता ने किया। संचालन ओम प्रकाश पटेल, पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने किया। शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि माननीय अशोक कुमार तिवारी महापौर वाराणसी, विशिष्ठ अतिथि आदरणीय श्री हंसराज विश्वकर्मा जी, जिलाध्यक्ष एम.एल.सी., श्री आदर्श जिला पंचायत राज्य अधिकारी, श्री राम उदय यादव, अपर जिला पंचायत राज्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संजय कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष,विजय कुमार भारती जिलामंत्री, हीरा प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता राजभर संगठन मंत्री, विद्या सागर पाल सम्प्रेक्षक, संरक्षक जितेन्द्र कुमार चिरईगांव, मीडिया प्रभारी प्रकाश सिंह एवं दिनेश कुमार भारद्वाज, पुन्नू प्रसाद उपाध्यक्ष, महेन्द्र सरोज प्रचार मंत्री के पद परजो संगठन के पद एवं कर्मचारियों के उत्तर दायित्वों के लिए ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ लेते हुए कहा कि अपने संवर्ग के हितो पर सदन से लेकर सड़क तक लोकतांत्रिक अधिकार के तहत संघर्ष के रास्ते सरकार से पूरा कराने का वादा किया।
इस मौके पर उमेश बहादुर सिंह मण्डल अध्यक्ष महासंघ, सत्येन्द्र कुमार सिंह मण्डल मंत्री, रामवदन यादव कार्यवाहक अध्यक्ष महासंघ, ओम प्रकाश पटेल पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष, विष्णु प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार वर्मा पूर्व महामंत्री, कल्लू पटेल ब्लाक अध्यक्ष चिरईगांव, जितेन्द्र कुमार महामंत्री, नखडू सोनकर कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार कन्नौजिया ब्लाक अध्यक्ष पिण्डरा, विनोद यादव महामंत्री, हलचल सोनकर कोषाध्यक्ष गोविन्द यादव ब्लाक अध्यक्ष चोलापुर शिवजगत ब्लाक अध्यक्ष आराजी लाइन, अरूण कुमार पटेल महामंत्री, अजय कुमार पटेल कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार महामंत्री हरहुआ, ओम प्रकाश वर्मा अध्यक्ष सेवापुरी, राज किशोर पाल मंत्री, राकेश कुमार भारती कोषाध्यक्ष, विजय कुमार पटेल मंत्री बड़ागांव, राज बहादुर सरोज कोषाध्यक्ष, फेरई राम, राजकुमार पूर्व रनर प्रत्याशी विद्यापीठ, दिलीप सिंह, अक्षय लाल शर्मा, अशोक कुमार सिंह, शीतला प्रसाद, धीरज कुमार सिंह, अमित कुमार, रवि शंकर, अमरेश, रतन कुमार पटेल, राजबली प्रजापति, अनिल, घनश्याम, बसन्त पटेल, शिवकुमार, महेन्द्र, आर. डी. यादव, मदन, राधेश्याम आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।