मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत चौबे कार्यकर्ताओं में उत्साह –

चोपन/ सोनभद्र – आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत मिट्टी व अक्षत संग्रह का रविवार को चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में करगरा बूथ नंबर 24,25 और 33,34 में घर-घर से मिट्टी व अक्षत संग्रह देश के वीर सपूतो को माल्यार्पण और फूल चढ़ाकर पूजन कर ढोल नगाड़े के साथ किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर साथ घर घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत संग्रह किया बूथ की माता बहनों में इस कार्यक्रम के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा व स्वयं घर-घर से महिलाएं निकल कर कलश में मिट्टी व अक्षत डालकर अपना सहयोग दे रही है वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम अपनी भूमि से जुड़कर और अपने नायकों का सम्मान करके राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करेगा और भावी पीढ़ियों को भारत की विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगा । कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट चोपन ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जनपद के सभी मंडलों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, ब्लॉक स्तर पर यह कार्यक्रम चल रहा है एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं । भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत यह कार्यक्रम अमृत वाटिका के निर्माण में घर-घर की मिट्टी व अक्षत सभी को देशभक्ति के भावना से जोड़ेगा तथा अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, डॉ सत्येंद्र आर्य, क्षेत्रीय सहसंयोजक काशी क्षेत्र हेमन्त जी,धर्मेंद्र जायसवाल, तेजवंत पाण्डेय, सुरेंद्र मौर्या,मंडल महामंत्री विकास चौबे , प्रेम पटेल , ग्राम प्रधान फूल कुमार,परशुराम केशरी,सत्यदेव पाण्डेय,सत्यदेव पांडे ,आईटी प्रमुख विकास सिंह छोटकु, इत्यादि कार्यकर्ताओं ने अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत संग्रह किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks