राय बरेली

ट्रेन से गिरकर किशोरी हुई घायल जीआरपी की मदद से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला शहर के रेलवे स्टेशन का है जहां शिवानी पुत्री देशराज उम्र 20 वर्ष निवासी मऊ थाना सलोन पद्मावत ट्रेन से लखनऊ से रायबरेली आ रही थी तभी ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई ट्रेन से नीचे गिरने कारण किशोरी के नाक व कान से खून बहने लगा जिससे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया आनन फानन में जीआरपी की मदद से घायल किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दे दी गई है