डुमरी विधानसभा में जेएमएम की जीत का जश्न मनाया महागठबंधन के नेताओं ने

डुमरी विधानसभा की जनता ने जीत के रूप में स्व टाईगर को दिया श्रद्धांजलि-सरोज सिंह
देवघर-स्थानीय टॉवर चौक के निकट महा गठबन्धन के नेताओं ने उपस्थित होकर एक दूसरे को बधाई देते हुए डुमरी विधानसभा में जेएमएम प्रत्यासी बेबी देवी की जीत का जश्न मनाया।मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ जेएमएम की जीत नहीं बल्कि नई गठबंधन “इंडिया” की जीत है।यह जीत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन प्रत्यासी की जीत के लिए नया मार्ग प्रसस्त करेगा।वहीं मौके पर जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सह वरिय नेता सरोज सिंह ने कहा कि डुमरी विधानसभा की जनता धन्यवाद की पात्र है जिन्होंने अपने टाईगर स्व जगरनाथ महतो को डुमरी विधानसभा की जीत के रूप में श्रद्धांजलि दिया है।वहीं सिंह ने कहा कि विपक्ष के दमन कारी कार्य ईडी और सीबीआई की धमकी को राज्य की जनता समझ गयी है कि केंद्र सरकार के सह पर इसका किस प्रकार दुरुपयोग किया जा रहा है।वहीं सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य में जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों से जनता का विश्वास महागठवन्धन दल के ऊपर बढ़ा है।इस दौरान मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय कु शर्मा,केंद्रीय सदस्य सुरेश शाह, सूरज झा, अंग्रेज दास,मनोज दास,नुनु सिंह,नन्दकिशोर दास,प्रदीप चौधरी,पूर्व मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान, गुलशन तारा, हैदर खान, मोहम्मद जफर आलम, दिनेश कुमार, गणेश मिश्रा, मोहम्मद बिलाल, मकसूद आलम, राघवेंद्र झा, बृजभूषण राम, रमाकांत यादव, सहित महा गठवन्धन के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।