चेहल्लुम के ताजियो को अकीदतमंदो ने गमगीन माहौल मे किया सुपुर्देखाक

फर्रूखाबाद/कायमगंज-चेहल्लुम के ताजियो को अकीदतमंदो ने गमगीन माहौल मे किया सुपुर्देखाक
प्रभारी निरीक्षक रहे मौजूद*।

मोहर्रम के चालीस दिन बाद अकीदतमंद चेहल्लुम के ताज़िये रखते है।इसकी शुरूआत कुरानखानी,तथा मजलिस का कार्यक्रम कर किया जाता है साथ ही अकीदतमंद अलम निकालकर नारों के साथ हसन-हुसैन को याद करते हैं। चेहल्लुम के ताज़िये अताईपुर,कटरा रहमत खां,शेखमहल,भुड़िया, पहाड़ी,कोट,बड़ाबाजार,
गौखाना,लालबाग मुख्य रूप से रखे जाते हैं। इन सभी जगहों से ताजिये उठाकर अकीदतमंदो ने गमखीन माहौल में करबला में सुपुर्देखाक कर दिये। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए किसी भी चूक से निपटने के भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस बीच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाशपाल मौके पर मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks