
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त उमेश पुत्र रामबाबू निवासी मंछना थाना एलाउ जिला मैनपुरी सम्बन्धित मु0अ0सं0 109/23 धारा 363/366/376 भादंवि 3/4 पॉस्को एक्ट थाना नयागांव एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- उमेश पुत्र रामबाबू निवासी मंछना थाना एलाउ जिला मैनपुरी।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 जयशंकर पाण्डेय
- का0 गौरव कुमार
- कां0 मनोज कुमार