जंगल में सर्च अभियान के दौरान मिला दो आईडी बम:
बिहार मुंगेर

मुंगेर में गुरुवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में छापेमारी करने गई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। इस दौरान पुलिस ने उस वक्त नक्सलियों के मसूबे को फेल कर दिया जब शैडो ऑपरेशन के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पैसरा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों पर हमले की नीयत से रास्ते में दो विस्फोटक आईडी बम को बरामद किया गया। पुलिस ने किसी तरह उसे स्थल पर से हटकर बम निरोधक दस्त दल को बुलाया और आईडी बम को डिफ्यूज किया गया।
बताया जाता है की लरैंयाटाड़ थाना क्षेत्र के पैसरा सखौल, जमुनिया एवं न्यू पैसरा के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में एसएसबी जवान सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन पुलिस के सहयोग से द लेवल शैडो अभियान चलाया जा रहा था। तभी नक्सलियों को इसकी भनक लग गई और पुलिस पअधिकारी के विरुद्ध एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सलियों के द्वारा पहारी रास्ते में जंगल का फायदा उठाते हुए दो आईडी बम लगा दिया गया।
शैडो ऑपरेशन में मौजूद पुलिस जवान औरत अधिकारी जब जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी उनकी नजर जमीन के अंदर ताजा गद्दे पर पड़ी इसके बाद सभी पुलिस जवान अलर्ट हो गए। सर्च करने के बाद देखा गया कि काफी दूर तक एक लंबा वायर बिछाया गया था और दो आईडी बम लगाया गया था। लेकिन आसपास किसी भी तरह की कोई संदग्ध नहीं दिखा।
घटना की जानकारी देते हुए एएसपी अभियान कुणाल कुमार ने बताया कि हम लोगों के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रोजाना सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। दो आईडी बम बराबर हुई थी जिसमें पहला बम 10 से 12 किलोग्राम का था जबकि दूसरा 15 से 18 किलोग्राम का था।