शहर के हर घर व हर गली से नगर पालिका इकठ्ठा करेंगी पूजा सामिग्री ….. विपिन वर्मा डेविड

एटा ! स्वच्छ एटा सुन्दर एटा के अभियान के तहत नगर पालिका परिषद अब हर गली में हर घर से पूजा सामिग्री को इक्क्ठा किया करेगी ! इस कार्य के लिऐ नगर पालिका परिषद ने एक वाहन को क्रय किया है , जिसका उदघाटन आज गुरूवार को कुलदीप विभाग प्रचारक व विकास जिला प्रचारक एवं वीरेंद्र वार्ष्णेय प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर,सहित विपिन कुमार डेविड सदर विधायक सदर,आशीष यादव उर्फ आशु एमएलसी,पंकज गुप्ता प्रतिनिधि चेयरमेन,सुधा गुप्ता चेयरमेन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया !
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदो द्वारा पूजा सामग्री के लिए अलग से ई रिक्शा का प्रस्ताव रखा गया था !
नगर पालिका द्वारा शहर के वाटर वर्क्स पर पूजा सामग्री वाहन का शुभारंभ किया गया ,पूजा सामग्री वाहन शहर के समस्त वार्डों में पूजा सामग्री लेने के लिए गली-गली घूमेगा, पालिका के अघिशाषी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि
पूजा सामग्री वाहन शहर के समस्त वार्डो में रोस्टर के हिसाब से घूमते हिऐ पूजा सामिग्री को इकठ्ठा करेगा ! सभी शहर वासियों से नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने भी अपील की है कि
पूजा की सामग्री इधर-उधर ना डालें तथा सामग्री को पूजा सामग्री वाहन में ही डालें !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks