क्यूं न लिखूं सच मानस मिश्रा बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ करेगा सब स्टेशन का घेराव। बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक इकाई चितरंगी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह द्वारा चितरंगी विद्युत विभाग का घेराव 6 सितंबर को करेंगे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया
कि पिछले एक सप्ताह से लगातार चितरंगी विकासखंड में बिजली कि समस्याओ को लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर विभिन्न प्रकार की परेसानिया सामने आ रही है जिसको लेकर भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक इकाई चितरंगी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह द्वारा उपखण्ड अधिकारी को एक सूचना पत्र जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि 6 सितंबर को समय 11 बजे बिजली कि समस्याओं को लेकर चितरंगी सब स्टेशन का घेराव किया जायेगा जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ने लोगो से अपील किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर बिजली की समस्याओं को लेकर ज्ञापन धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दे
