
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जुआ खेलते 06 जुआरियों को 9000 रुपये व ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु जुआरियों तथा सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा ग्राम भागीपुर में ट्यूबवेल के पास से मुखबिर की सूचना पर 06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए 9000 रूपये व ताश पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
- रवि पुत्र महिपाल निवासी अंबरपुर थाना कोतवाली देहात एटा
- संतोष पुत्र माधव सिंह
- राजेंद्र पुत्र गंगा सिंह
- खेमकरन पुत्र नेतराम निवासीगण भगीपुर थाना कोतवाली देहात एटा
- नरेश चंद्र पुत्र खेमकरन निवासी हजरतपुर थाना मिरहची एटा।
- राजू पुत्र बालेराम निवासी नगला रनुआ थाना कोतवाली देहात एटा
बरामदगी का विवरण –
- 9000 रुपये व ताश के पत्ते।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री शंभू नाथ सिंह
- उपनिरीक्षक श्री संदीप राणा
- मुख्य आरक्षी सतीश चंद्र
- आरक्षी सोनू राणा
- आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार
- आरक्षी शशिवेंद्र
- आरक्षी देवेश कुमार