*किसान को बाइक सवार ने रौंदा, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा । खेत से लौट रहे किसान को बाइक सवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना बागवाला के गांव जलालपुर निवासी सत्येन्द्रपाल (40) पुत्र हीरालाल धान की फसल देखने गए थे। रविवार रात को पैदल ही घर लौट रहे थे। करतला-वाहनपुर के बीच में पहुंचे। वहीं पर बाइक सवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से सत्येन्द्र गंभीर घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बागवाला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी तरफ सोमवार दोपहर को कासगंज रोड पीएसी के पास वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार धर्मेन्द्र निवासी हिम्मतपुर सई कासगंज, सुम्मेर निवासी रामनगर रिजोर, अमित निवासी नगला कदम रिजोर घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब दस बजे जीटी रोड़ पुल से नीचे छोटा हाथी की चपेट में ऑटों आ गया। इसमें ऑटो में सवारी घायल हो गई।