धरने पर सफाईकर्मी, लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*धरने पर सफाईकर्मी, लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा/अवागढ़, । एक ही मोहल्ले के दो सफाईकर्मियों में हुई मारपीट और गाली गलौज का मामला तूल पकड़ गया। शनिवार को पुलिस की एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत में धरना दे रहे हैं। वहीं कस्बा में सफाई नहीं हो रही है। शुक्रवार की शाम को राहुल पुत्र सोवरन, मुन्नालाल पुत्र इतवारी लाल निवासीगण मोहल्ला सिंघारियान के बीच आपस में विवाद हो गया था।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने एक राहुल की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि राहुल थाना में सफाई का काम करता है। इसके विरोध में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे कस्बे की सफाई व्यवस्था 3 दिन से चौपट हो गई है। शनिवार को सभी कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पर धरना पर बैठ गए उनकी मांग है कि हम तब तक काम नहीं करेंगे जब तक दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिह ने बताया के थाना पुलिस न्याय संगत कार्य नहीं कर रही है। नगर पंचायत की सफाई कर्मियों के भी चोट आई है और सरकारी कर्मचारी भी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नगर की सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य ने कहा सफाई कर्मियों को समझाया जा रहा है, लेकिन वह एक हठ हो गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks