
*एटा,! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09-09-2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 04-09-2023 को श्री नरेन्द्र कुमार सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं श्री कमालुद्दीन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के मध्य समस्त न्यायिक दण्डाधिकारी/सिविल जज एटा की बैठक आयोजित की जिसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण एवं समन तामीला कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिससे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वावधान में दिनांक-09-09-2023 दिन रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर श्री अनिल कुमार, श्री मंगल देव सिंह, सुश्री प्रियंवदा चौधरी, श्री आशुतोष खरवार, श्रीमती मेहा , श्रीमती तान्या गुप्ता, श्री अभिषेक कुमार, श्री अमितमणि tirpathi