
थाना प्रभारी के स्थानांतरण पर किया विदाई समारोह
एटा,सकीट। थाना प्रभारी अनुज चौहान के स्थानांतरण होने पर सहयोगी पुलिस कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया।
नवागत थाना प्रभारी कृष्ण कान्त लोधी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कस्बा के लोगों ने बताया कि अनुज चौहान के नौ महीने के कार्यकाल मे उन्होंने कई प्रकार के सराहनीय कार्य किए। लोगों ने नवागत थाना प्रभारी से इनसे भी अच्छे कार्य करने की उम्मीद जताई है। इस मौके पर प्रधान सचिन वर्मा, संजेश यादव, प्रेम पाल वर्मा, बौबी यादव, गौरव कुमार, हरेन्द्र यादव, इब्राईल, वकील अंसारी, एसआई जोगेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, चन्द्र शेखर, सचिन कुमार, भूपेन्द्र सिंह, जनवेदय, रामवीर सिंह, हेमन्त कुमार, मोहित कुमार, आकाश कुमार, रवी कान्त आदि लोग मौजूद रहे।