*अलीगढ़ में आज 40 कोरोना संक्रमित आये,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1308,वही मरने वालों का आंकड़ा हुआ 28*
अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रात 10 बजे तक 40 कोरोना संक्रमित आये है अभी सूची बन रही है।और भी बढ़ सकते है *स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमितों की सूची रात 10 बजे तक उपलब्ध नही करायी गयी जिसके चलते हम आपको कोरोना संक्रमितों की जानकारी नही दे पा रहे है इसके लिए हमे खेद है।* अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 1308 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 28 हो गयी है।जनपद में कुल 337 एक्टिव केस हो गए हैं और 943 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
