नगर पालिका ने शहर में बनाए सात टैक्सी स्टैंड

नगर पालिका ने शहर में बनाए सात टैक्सी स्टैंड

एटा, । शहर में संचालित हो रहे अवैध स्टैंड अब नहीं चल सकेंगे। नगर पालिका ने सात नए स्टैंड बनाकर टैंडर कर दिए। शहर में जगह-जगह लगने वाले जाम से भी राहत मिल जाएगी। यह टेंडर 16 लाख रुपये से अधिक की कीमत के हुए है। अतिक्रमण और सड़कों पर लगने वाले जाम की खबरों को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता और ईओ संजय कुमार गौतम ने संयुक्त रुप से शहर के शिकोहाबाद रोड, ठंडी सड़क, अलीगंज रोड, पीपल अड्डा, आगरा रोड, निधौली रोड, सकीट रोड आदि मार्गों पर निर्धारित अस्थाई ऑटो टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए ठेकेदार नियुक्त किए हैं। नगर पालिका अधिकारियों ने सातों वाहन स्टैंड का ठेका कुल 16.80 लाख में उठाया। इसके अलावा मंगल बाजार को व्यवस्थित और अधिक विकसित करने से संबंधित चार लाख रुपये का ठेका उठाया। वहीं कचहरी पर वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए कुल 35 हजार का ठेका उठाया गया है। नगर पालिका के इस कदम से एक तरफ शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगा। वहीं पालिका की आय में भी इजाफा होगा। शनिवार को नगर पालिका ईओ ने बताया कि वाहन स्टैंड बनने के बाद मार्गों पर जहां तहां ऑटो और ई-रिक्शा को खड़ा कर सवारियां बैठाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ कचहरी पर व्यवस्थित वाहन पार्किंग बनने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें नहीं होगी। मंगल बाजार में दुकान लगाने वाले पथ विक्रेताओं से ठेकेदार निर्धारित शुल्क वसूलेगा, जिससे बाजार में मूलभूत सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

पालिका ने निर्धारित किया वाहन स्टैंड शुल्क

पालिका के माध्यम से अस्थाई टैक्सी स्टैंड पर ई-रिक्शा और ऑटो खड़े करने के एवज में संचालकों को प्रतिदिन 15 से 30 रुपये तक देने पड़ेंगे। वहीं साप्ताहिक मंगल बाजार में दुकान लगाने वाले पथ विक्रेताओं को 10 गुणा 10 फीट की दुकान लगाने के एवज में 250, 10 गुणा 5 फीट की दुकान लगाने पर 150 और छह गुणा चार फीट की दुकान लगाने वालों को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रुपये देने होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks