बिहार में पुलिस वाले 70 लाख के सामान का चोरी करके भाग रहे थे पब्लिक ने पीछा करके पकड़ा तो हाथ जोड़ने लगे

बिहार में पुलिस वाले 70 लाख के सामान का चोरी करके भाग रहे थे पब्लिक ने पीछा करके पकड़ा तो हाथ जोड़ने लगे
#बिहारसरकारशर्म_करो

जिस बिहार पुलिस पर अपराध रोकने की जिम्मेदारी है उस पुलिस पर ही चोरी का आरोप लगा है, बिहार की राजधानी पटना में डायल 112 टीम पर मॉल से सामान चोरी करने का आरोप लगा है, राजधानी के राजीव नगर थाना इलाके में डायल 112 की टीम मंगलवार रात को बंद मॉल से सामान लेकर जा रही थी

इस बीच लोगों ने पुलिस टीम को सामान के साथ पकड़ लिया लोगों ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर से रोज इस्तेमाल किए जाने वाला सामान गाड़ी से बरामद हुआ, इससे साथ ही बॉडी क्रीम थरमस और दूसरे सामान भी गाड़ी में मौजूद था

राजीन नगर थाना इलाके के रामनगरी में रैपिड बाजार मॉल जो रात के 10:30 बजे बंद था वहां से डायल 112 की पुलिस सामान लेकर निकली साथ में दो पिकअप वैन भी थी ऐसा दुकान मालिक सन्नी कुमार का कहना है, इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जिसमें मॉल का मालिक और कर्मचारी भी शामिल है ने पीछा किया, इसके बाद टीम गाड़ी को लेकर भागने लगी लेकिन लोगों ने उन्हें रोक लिया, रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा देर तक चला, पुलिस वाले हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे

इधर दुकान मालिक और वहां मौजूद लोगों ने चार पुलिस कर्मी को रोक लिया इसकी बाद मौके पर राजीव नगर थाना से पुलिस पहुंची, इधर पुलिस अब बचाव की स्थिति में है, पटना के सिटी एसपी वैभव सर ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने चोरी नहीं की है, उनसे यह गलती हुई है कि उन्होंने बगैर बिल के सामान लिया, सिटी एसपी ने कहा कि 2 महिला समेत 4 पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है!

बिहार पुलिस चोरी कांड का वीडियो भी कई न्युज चैनलों ने दिखाया है जहां पुलिस वाले माफी मांगते नजर आ रहे हैं!

जैसा कि Patna City SP का कहना है कि सामान लेकर निकले थे बिल नहीं बनवा पाए बाद में बिल बनवा लेते, तो उस हिसाब से हम लोग भी कहीं से सामान लेकर बाहर निकल जाएंगे? अगर पकड़ा गए तो बोल देंगे कि बाद में जाकर बिल बनवा लेते? नहीं पकड़ाएं तो समान हमारा?

वाह रे बिहार पुलिस
जैसी बिहार सरकार वैसी बिहार पुलिस?
चारा चोर के सरकार के संगत का असर?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks