बुंदेलखंड, जमीन उगल रही हीरे मोती दमोह जिले के ग्राम खिरका में अनमोल रतन खुदाई में जुटे लोग, बेचने पर मिले ऊंचे दाम

*बुंदेलखंड, जमीन उगल रही हीरे मोती दमोह जिले के ग्राम खिरका में अनमोल रतन खुदाई में जुटे लोग, बेचने पर मिले ऊंचे दाम*
*!!.मध्य प्रदेश में दमोह जिले से तीसरी घटना तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, अभाना के नजदीक बिसनाखेड़ी में भी दिखा नजारा.!!*

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से मात्र 16 किलो मीटर दूर बालाकोट गांव के नजदीक खिरका के पास की जमीन हीरे मोती उगल रही है l यह घटना दमोह की तीसरी घटना है l पहले तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, फिर दमोह के बिसनाखेड़ी और अब बालाकोट की जमीन से काले मोती निकल रहे हैं l इसकी जानकारी लगते ही कुछ ग्रामीण गैंती, सब्बल लेकर पहाड़ी पर इन काले मोतियों की तलाश में जुट गए l
एक से दो दिन तक चली खुदाई के दौरान कुछ ग्रामीणों को काले मोती मिले, जिसकी खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई l इसके यू बाद सुबह 7 बजे से पूरा टोला खुदाई के औजार लेकर काले मोतियों की तलाश में जुट गया l यहां रोजाना 200 लोग पहाड़ी पर अलग-अलग जगह खुदाई करने में लगे हैं l वहीं ग्रामीणों की मानें तो एक माह से ऊंचे टीले पर खुदाई का काम चल रहा l इस दौरान 1 किलो से भी अधिक काले मोती मिलने दावा किया जा रहा है l
*बेचने पर मिले ऊंचे दाम…….*
कुछ ग्रामीणों ने तो इन्हें बाजार में बेचने गए तो व्यापारियों ने इन्हें काफी ऊंचे दामों में खरीदा l हर एक काले-सफेद मोती के वजन और उसके आकार के बाद उसकी कीमत तय की गई l कुछ मोती साइज में बड़े हैं तो उनकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये तो वहीं यदि साइज में 19-20 का फर्क लगा तो वह 5 से 7 हजार रुपये तक बिके हैं l बालाकोट के रहने वाले जगदीश ने बताया की पूरा टोला एक महीने से इस पहाड़ी इलाके में खुदाई कर रहा है l उन्हें भी खुदाई के दौरान 2 मनके या गुरिया मिले हैं l
*दमोह में तीसरी घटना…..*
वहीं पुरात्व अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि दमोह की यह तीसरी घटना है l इसके पूर्व तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बोरिया, अभाना के नजदीक बिसनाखेड़ी ग्राम से भी ऐसी घटना सामने आई थी l लगभग 2 साल बाद यह तीसरी घटना बालाकोट से सामने आई है. चित्र देखने से प्रतीत होता है कि ये मनके या गुरिया हैं, जो मालाओं में पिरोए जाने वाले हैं l ये मनके बड़े ही आकर्षक और सुंदर हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ये पुरातात्विक मनके या गुरिया हो सकते हैं l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks