खरीदारी को उमड़ी रही भीड़, बाजारों में रहा जाम

 

बकरीद और रक्षाबंधन के लिए खरीदारी के लिए बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़ी। कई बाजार तो सुबह से शाम तक जाम से जूझते रहे। वाहन फंसे रहे। बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए राखियां खरीदीं तो मुस्लिम महिलाओं ने चूड़ी और कास्मेटिक के सामान की खरीदारी की। लोगों ने बकरीद के लिए सामान भी खरीदा। भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह दरकिनार कर दिया।

रेडीमेड गारमेंट और जूते आदि की दुकानों भी भी खूब भीड़ रही। बारिश के समय कुछ देर के लिए लोग रुके मगर जल्द ही बारिश रुकने पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। अमरोहा गेट से टाउन हाल तक ठेले और फड़ें भी लगीं रहीं। लोगों ने इन से भी खूब खरीदारी की। लोगों का घरों को सजाने से लेकर बेड सीट और क्राकरी तक की खरीदारी पर जोर रहा। इसी दौरान सामान लेकर वाहन भी बाजार से गुजरते रहे जिसके कारण बाजार जाम में फंसा रहा। चौमुखा पुल से अमरोहा गेट के बीच का रास्ता तो लगभग दिनभर जाम ही रहा। बुधबाजार और जीएमडी रोड पर भी जाम रहा। यहां कंजरी सराय के दवा बाजार की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहने के कारण वाहनों के आने जाने की संख्या भी अधिक रही। ताड़ी खाना चौराहा, कोर्ट रोड और गुरहट्टी चौराहे पर भी दिनभर जाम की स्थिति रही।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks