कांग्रेस कार्यकर्ता के भाई को जे सी बी मशीन से कुचल देने की साजिश

मुज़फ्फर नगर – डी डी एल एस पेपर मिल धौला पुल बेगराजपुर मुजफ्फरनगर में कोंग्रेस कार्यकर्ता डॉक्टर राजन त्यागी मेरठ के छोटे भाई दयानन्द त्यागी सुपरवाइजर की पोस्ट पर कार्यरत थे । पीड़ित खांनूपुर नई बस्ती मिल मंसूरपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता है । 22 अगस्त 2023 को रात की ड्यूटी पर लगभग रात्रि एक बजे पीड़ित लेबर को काम समझाकर पेपर कटिंग के ढेर पर लेट गया । और पेपर मिल के जी एम से फोन पर फैक्ट्री के काम के सम्बंध में बात करने लगे । सी सी टी वी फुटेज के अनुसार रात्रि लगभग 1:30 पर कोई अज्ञात व्यक्ति पीड़ित का लेटे हुवे की स्थिति का जायजा लेने आया । उसके तुरन्त बाद ही जिस दिशा में व्यक्ति गया था । उसी दिशा से अनुज जे सी बी मशीन लेकर आया और दयाननद त्यागी को जान से मारने के लिए उसके ऊपर से जे सी बी मशीन उतार कर चला गया । इस जानलेवा हमले में कोंग्रेस कार्यकर्ता डॉक्टर राजन त्यागी के भाई के दोनों पैर खराब हो गए । पीड़ित को घायल अवस्था मे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज जिला मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया । इस साजिश में पेपर मिल मालिक जो कि हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है , लवलि ठेकेदार , व जे सी बी चालक अनुज शामिल है ।