उदघाटन तो हुआ,मगर खेला नही हुआ

उदघाटन तो हुआ,मगर खेला नही हुआ

एटा, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल उदघाटन करने के बाद भी मंडल के सबसे बड़े अलीगंज स्टेडियम में खेल शुरू नहीं हो सके हैं। खेल संचालन को निदेशालय से किसी अधिकारी, कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। जनपद में खेल प्रतिभा तराशने का कार्य पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में हो रहा है।
उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भटट ने बताया कि अलीगंज का स्टेडियम मंडल में सबसे बड़ा है, जिसका मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2022 में लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया जा चुका है। बावजूद इसके खेल निदेशालय ने अभी तक किसी अधिकारी, कर्मचारी और कोच तक की तैनाती नहीं की, जिस कारण इस स्टेडियम में अभी तक खेल प्रक्रियाएं शुरू नहीं हो सकी। शासन स्तर से अधिकारी, कर्मचारी तैनात होने के बाद ही यहां पर खिलाड़ि प्रतिभा तराशने का कार्य शुरू हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम का निर्माण लगभग 2011-12 में शुरू हुआ था। तब से लेकर विभिन्न चरणों की प्रक्रिया के बाद स्टेडियम की 2022 में शुरू हो सका है। उसके बाद भी खेल गतिविधियां स्टाफ न होने की वजह से संचालित नहीं हो पा रही हैं।
जनपद स्तर पर नहीं है कोई खेल छात्रावास एटा। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिले में कोई खेल छात्रावास नहीं है। फुटवाल खिलाड़ी सुमित का चयन प्रयागराज के खेल छात्रावास के लिए हुआ है। जहां पर वह पढ़ाई करने के साथ-साथ खेल भी खेल रहा है।
एटा स्पोटर्स स्टेडियम में तीन कोच दे रहे खेल प्रशिक्षण

एटा। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में खेल निदेशालय की ओर से खेल गतिविधियां संचालित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर तीन कोच कार्यरत है, जिसमें हॉकी के प्रवेन्द्र सिंह यादव, खेलो इंडिया सेंटर के इंद्रमणि पटेल और फुटवाल की वह स्वयं कोच हैं।

अन्य खेलों में चयन-ट्रायल से खिलाडियों का हो रहा चयन

एटा। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि इन खेलों के अलावा स्टेडियम में हॉकी, एथलेटिक्स, फुटवाल, कबड्डी, बैडमिंटन, बालीवाल, भारोत्तोलन, क्रिकेट, खो-खो के खिलाड़ियों को चयन-ट्रायल्स के माध्यम से चयनित कर मंडल स्तर पर भेजने का कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 से अब तक जिले से 60-65 खिलाडियों को विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में चयनित कर मंडल स्तर पर भेजा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks